- For Enquiry / +91-161-2423872, 4381505
साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन
दिनांक: 31 अगस्त 2026
हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं उपन्यासकार भगवती चरण वर्मा की जयंती(30 अगस्त 2026) के अवसर पर दिनांक 31 अगस्त 2026 को गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज मॉडल टाउन में हिंदी विभाग द्वारा एक साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य के प्रति जागरूक करना, उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करना तथा महान साहित्यकारों के साहित्यिक योगदान से परिचित करवाना था।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवती चरण वर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व, हिंदी साहित्य में उनके योगदान तथा उनकी रचनाओं से संबंधित विषयों पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा, ज्ञान एवं रचनात्मक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने पूरे आयोजन को सफल एवं रोचक बना दिया।
निदेशक,GNGC,GNCH,GNIFD डॉ चरणजीत माहल ने छात्राओं को प्रेरित किया और इसी प्रकार भविष्य में साहित्य के साथ जुड़े रहने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) राखी मल्होत्रा ने छात्राओं को बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए
🏅प्रथम स्थान
लकी तिवारी, बी.ए II
🥈 द्वितीय स्थान
पूजा यादव बी.ए II
🥉 तृतीय स्थान
सनेहा बी.ए I
अंत में विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दी गई